ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने की गोलीबारी, अपनी-अपनी दुकानों में बंद होकर...

रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने की गोलीबारी, अपनी-अपनी दुकानों में बंद होकर दवा कारोबारियों ने बचाई अपनी जान

29-Apr-2022 02:06 PM

MUNGER: मुंगेर में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र से महज 100 मीटर की दूर सदर अस्पताल के पास की है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर बदमाशों ने दवा दुकान के मालिकों को निशाना बनाया। जान से मारने की नियत से गोलीबारी की। हालांकि सभी दुकानदारों ने इस दौरान अपनी-अपनी दुकान का शटर नीचे गिराया और खुद को दुकान में बंद कर लिया जिसके कारण उनकी जान बाल-बाल बची। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन खोखा बरामद किया और आगे की कार्रवाई शुरू की।


मुंगेर सदर अस्पताल रोड में अस्पताल के समीप देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब अपराधियों ने जान मारने की नियत से मेडिसिन शॉप के मालिकों को निशाना बनाया और रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी के दौरान दवा दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान का शटर नीचे गिराया और खुद दुकान में घुस गये। इस दौरान बदमाशों ने गोलीबारी की और जमकर हंगामा मचाया। घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने खोखा बरामद किया और मामले की छानबीन शुरू की। 


दवा दुकानदार ब्रजेश कुमार ने बताया की देर रात खाना खाने के बाद आस-पास के सभी दुकानदारों के साथ वे दुकान के बाहर बैठे हुए थे तभी रौशन पासवान और गुड्डू कुमार नामक अपराधी अपने तीन साथियों के साथ आ धमके और सभी दुकानदारों को गालियां देने लगे। और जब 4 लाख की रंगदारी मांगी तब दुकानदार पैसे देने में आनाकानी करने लगे। जिससे गुस्साएं अपराधियों ने दुकानदारों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। 


जिसके बाद सभी दुकानदार जान बचाने के लिए अपने-अपने दुकानों में घुस गये और खुद को दुकान के अंदर बंद कर लिये। जिसके बाद लोगों की जान बच सकी। अपराधियों के जाने के बाद दवा दुकानदारों ने इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया। इस घटना से दवा दुकानदारों के बीच दहशत का माहौल है। दवा दुकानदार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।