ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बिहार विधान मंडल में आज भी हंगामे के आसार, महिला सुरक्षा और अपराध पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Bihar bus accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की जोरदार टक्कर में दो की मौत, गैस कटर से निकाले गए शव मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: दो लाख तक की मदद के लिए महिलाओं को देने होंगे हज़ारों रुपए, आसान भाषा में समझें पूरा नियम Bihar MDM Scheme : अब नहीं होगी वेतन की टेंशन! स्कूलों में काम करने वाले इनलोगों को अब इस तरह से मिलेगी हर सूचना; बैंक के चक्कर खत्म school staff action : 11 फरवरी को बिहार के स्कूलों में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, वरना चली जाएगी नौकरी; डायरेक्टर ने जारी किया आदेश Bihar Job Camp 2026 : बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती, 150 पदों पर ऑन-स्पॉट चयन; आप भी इस तरह कर सकते हैं अप्लाई Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत

रंगदारी मांगकर फंस गया मंटू शर्मा, गोविंद और ओंकार, FIR दर्ज

रंगदारी मांगकर फंस गया मंटू शर्मा, गोविंद और ओंकार, FIR दर्ज

20-Aug-2022 09:44 AM

MUZAFFARPUR : रंगदारी मांगने वाले मंटू शर्मा समेत उसके गिरोह के बदमाशों पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पिछले गुरुवार को मिठनपुरा नंदबिहार कालोनी के एक प्रोपर्टी डीलर विजेंद्र कुमार से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।



एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया है, जो सभी आरोपितों को गिरफ्तार करेगी। फिलहाल मोबाइल के कॉल हिस्ट्री के साथ-साथ लोकेशन निकाले जा रहे हैं, ताकि आरोपितों को गिरफ्तार किया जा सके। वहीं, घटना के बाद प्रोपर्टी डीलर काफी सहमा हुआ है, जिसके लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले को लेकर एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि रंगदारी मांगने वालों की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी। 



गौरतलब है कि प्रोपर्टी डीलर ने गुरुवार को मिठनपुरा थाने में आवेदन दिया था, जिसमें उसने रंगदारी मांगे जाने और हत्या की मिल रही धमकी के बारे में बताया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक़, विजेंद्र ने यशस्वी शंकर तिवारी से इमली चौक स्थित 30 कट्ठा जमीन का सौदा किया था। 10 मई को इसका एग्रीमेंट कराकर वहां पर काम शुरू किया गया था। 11 जुलाई को उसके मोबाइल पर पहली बार वीआईपी नंबर से कॉल आया और उससे रंगदारी मांगी गई। 



17 जुलाई को प्लॉट पर ओंकार सिंह, गोविंद शर्मा, बाबुल चौधरी समेत कई लोग हथियार लेकर पहुंचे और मजदूरों के साथ मारपीट पर उतर गए। इसके बाद 12 अगस्त को भी लगातार तीन कॉल आया। उसे धमकी दी गई कि मेयर समीर कुमार की घटना जैसा तुम्हारा भी हाल होगा। विजेंद्र ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त को उसे तीन कॉल आया। इसी दौरान गोविंद शर्मा ने मंटू शर्मा को भी कॉल पर जोड़ दिया, जिसके बाद मंटू 50 लाख की रंगदारी मांगने लगा और साथ ही हत्या की धमकी भी दी।