ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए

Home / news / BIHAR CRIME : रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मेडिकल दुकान पर की...

BIHAR CRIME : रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने मेडिकल दुकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

12-Dec-2024 08:55 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती है। बिहार में अपराधियों का आतंक जारी है। दिन का उजाला या अंधेरी रात अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है।


जहां गुरुवार की सुबह सुबह अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सूबे के बड़े अस्पताल के सामने अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में स्थित पीएमसीएच के ठीक सामने भोजपुर फार्मा पर अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना आज सुबह 5:00 बजे हुई। 


मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने फार्मा पर पहुंचकर बुलेट से ताबड़तोड़ फायरिंग की। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले ही फार्मा मालिक से रंगदारी मांगी गई थी और रंगदारी न देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। यह घटना बेहद गंभीर है क्योंकि यह पीरबहोर थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


बताया जा रहा है कि अपराधी बुलेट पर सवार होकर पहुंचे थे। अपराधियों में दवा दुकान पर ताड़बतोड़ फायरिंग की। 2 हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। चार दिन पहले ही अपराधियों ने धमकी दी थी। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार जेल से छूट कर आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया। पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान हो गई है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।