ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / रंग लाई 'संगिनी' मुहिम, स्कूलों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसुलेटर लगाए...

रंग लाई 'संगिनी' मुहिम, स्कूलों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसुलेटर लगाए जाने से छात्राओं में खुशी

13-Jan-2023 09:17 PM

PURNEA: नोवा जीएसआर यानी 'नेतरहाट पूर्ववर्ती छात्र संगठन ग्लोवल सोशल 'रेस्पोंसिविलिटी' द्वारा शुरू की गई 'संगिनी' मुहिम आज लाखों लड़कियों के लिए मददगार साबित हो रही है। इस मुहिम के माध्यम से बिहार और झारखंड के 302 गांवों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन के जरीए छात्राओं को सस्ते दरों में सैनिटरी पैड उपलब्ध कराया जा रहा है। एसबीआई बैक के सहयोग से पूर्णिया अमौर स्थित किसान कॉलेज सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसुलेटर लगाया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद एसबीआई, गेरूआ शाखा के बैंक मैनेजर सुजीत गोराई ने सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसुलेटर का उद्घाटन फीता काटकर किया।


इस मौके पर एसबीआई बैंक के मैनेजर गोराई ने बताया की नोबा जीएसआर द्वारा शुरू की गई पहल से स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाली लड़कियों को पीरियड्स के समय काफी मदद मिलेगी, साथ ही स्कूलों एवं कॉलेजों में पीरियड्स के प्रति जागरूकता कार्यक्रम से बच्चियों को पीरियड से जुड़ी जानकारियां भी मिलेगी, नोबा जीएसआर की यह पहल भी काफी प्रशंसनीय है।


वहीं नोबा प्रभारी एवं प्रधानाध्यापक शफीक आलम रब्बानी ने बताया कि नोबा जीएसआर की 'संगिनी' मुहिम द्वारा 302 गांवो के स्कूलों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाने से स्कूलों में लड़कियों की उपस्थिति में काफी बढ़ी है।पहले पीरियड्स के समय लड़कियों के लिए स्कूल आ पाना मुश्किल होता था लेकिन अब वह स्कूल में केवल दो रुपए खर्च कर सैनिटरी पैड उपयोग कर सकेंगी और उन्हें स्कूल नहीं छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने इसके लिए एसबीआई को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुजीत गोरल एसबीआई बैंक मैनेजर, नोबा प्रभारी रमेश चंद्र मिश्रा, के साथ कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्राएं मौजूद थीं।