ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Home / news / 2 मोदी और एक बाबू ने बिहार को किया बर्बाद, जो किसानों का...

2 मोदी और एक बाबू ने बिहार को किया बर्बाद, जो किसानों का नहीं वह किसी काम का नहीं

24-Sep-2020 12:51 PM

PATNA: कांग्रेस के सीनियर नेता रणदीप सुरजेवाला ने बिहार के एनडीए नेताओं पर जमकर हमला किया. सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार कसम तो किसानों की खाते हैं लेकिन फायदा बिचौलियों को पहुंचाते हैं. बिहार को पीएम मोदी, सुशील मोदी और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार बर्बाद कर दिया है. 

सुरजेवाला ने कहा कि कृषि बिल का विरोध करने पर किसानों को सड़क पर पीटा जा रहा है. संसद में सवाल उठाने पर आवाज को दबाया जा रहा है. किसान खेत मजदूर और दुकानदारों की बुलंद आवाज को बहुमत से पीएम मोदी और नीतीश कुमार गुंडागर्दी कर दबा नहीं सकते हैं.


62 करोड़ किसान कर रहे विरोध

सुरजेवाला ने कहा कि 62 करोड़ किसान विरोध कर रहे हैं और पीएम मोदी कह रहे हैं कि सब चंगा है. पीएम मोदी और नीतीश कुमार देश को बरगला रहे हैं. देश में कोरोना, सीमा पर चीन और खेती पर पीएम मोदी और नीतीश हमलावर हैं. 2006 में नीतीश कुमार ने खेती का सत्यानाश करने के लिए शुरू किया था. इस घुन ने पूरे देश को डंस लिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कभी खेती नहीं की है. उनको किसानों का दर्द क्या पता रहेगा. केंद्रीय कृषि मंत्री के नरेंद्र सिंह तोमर के पास खेत नहीं है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री खेती नहीं करते हैं उनको क्या पता है किसानों का दर्द क्या होता है.  मैं खेती करता हूं मुझे पता है कि बिहार से सस्ते में अनाज खरीदकर बिचौलियों दूसरे राज्यों में अधिक रेट पर ले जाकर बेचते है.