ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / news / रांची टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का तोड़ा...

रांची टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन का तोड़ा रिकॉर्ड, दुनियां के धुरंधर बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

20-Oct-2019 01:59 PM

RANCHI : हिटमैन रोहित शर्मा ने रांची की धरती पर महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन वर्ल्ड रिकार्ड को तोड़ा. इस वर्ल्ड रिकार्ड को बनाते ही हिटमैन ने ना सिर्फ महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को बल्कि दुनियां के सभी धुरंधर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित का बल्ला आग उगल रहा है. भारतीय सलामी बल्लेबाज इस श्रृंखला में सबसे बड़े बल्लेबाज साबित हुए. उन्होंने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में तीन शतक जड़ दिए.



रांची टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोहित शर्मा दोहरा शतक जड़ते हुए एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है, जिसके बारे में उन्होंने भी नहीं सोचा होगा. भारतीय सलामी बल्लेबाज ने भारत की धरती पर अपना 12वां टेस्ट (18वीं पारी) खेलते हुए 99.84 का तूफानी एवरेज हासिल कर लिया है. करियर के दौरान घरेलू धरती पर कम से कम 10 टेस्ट मैच खेल चुके खिलाड़ियों की सर्वाधिक औसत की बात करें, तो रोहित ने महान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया. ब्रैडमैन ने अपनी धरती पर 33 टेस्ट की 50 पारियों में 98.22 की औसत से रन (4322 रन) बनाए थे.

news image


रोहित ने भारत की धरती पर 12 टेस्ट मैचों में अब तक 99.84 की औसत से 1298 रन बना लिये हैं. जिसमें उनके 6 शतक 5 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने साबित कर दिखाया कि सलामी बल्लेबाज के तौर पर वह न केवल सीमित ओवरों के प्रारूप के हीरो हैं, बल्कि टेस्ट में भी वही दम रखते हैं. 


घरेलू धरती पर टेस्ट मैचों में सर्वाधिक औसत (कम से कम 10 मैच)

99.84 - रोहित शर्मा (भारत), 12 टेस्ट
98.22- डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया), 50 टेस्ट
77.56- जॉर्ज हैडली (वेस्टइंडीज), 10 टेस्ट
77.25- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), 29 टेस्ट