Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
27-Aug-2022 03:52 PM
JHARKHAND: झारखंड के सियासी गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। महागठबंधन के विधायकों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खूंटे पहुंचे हैं। खूंटी के डूमरगढ़ी रिसोर्ट में सभी विधायकों के खाने पीने की व्यवस्था की गयी है। वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि 2 घंटे बाद सभी विधायक रांची लौटे जाएंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है। इसे लेकर झारखंड में बवाल मचा हुआ है। तीन बस से खूंटी के लिए निकलने से पहले यूपीए के सभी विधायक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में शामिल हुए थे। सीएम हाउस में यूपीए के सभी विधायकों को बुलाया गया था।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक हुई जिसके बाद बैठक में शामिल सभी विधायकों को तीन बस से लेकर सीएम हेमंत सोरेन खूंटी के लिए रवाना हुए। ऐसी आशंका जतायी जा रही थी कि सभी विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाया जाएगा। लेकिन इस वक्त जो जानकारी आ रही है सभी विधायक खूंटी के डूमरगढ़ी रिसोर्ट पहुंचे हैं। जहां सभी विधायकों के खाने पीने की व्यवस्था की गयी है।
हेमंत सोरेन ने इस दौरान बस के अंदर सेल्फी ली जिसमें झारखंड के सभी विधायक मौजूद हैं। सेल्फी में सभी विधायक विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं। सभी विधायकों के चेहरे पर मुस्कान भी नजर आ रही है।
वही दूसरी ओर झारखंड के विधायकों के रायपुर रवाना होने की भी बातें कही जा रही है। रायपुर के होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। होटल के कमरे को खाली कराया जा रहा है। किसी तरह की नई बुकिंग नहीं ली जा रही है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि खतरा तो हमारे विधायकों को होना चाहिए था। हमारे विधायक सुखाड़े से जुझ रहे किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे है। जबकि किसानों की समस्याओं को देखने के बजाय यूपीए के सभी विधायक घूम रहे हैं और पिकनिक मना रहे हैं।
जेएमएम और कांग्रेस विधायकों को तीन बसों में लेकर सीएम हेमंत सोरेन खूंटी पहुंचे हैं। खूंटी के डूमरगढ़ी गेस्ट हाउस में सभी विधायकों को लेकर हेमंत सोरेन पहुंचे हैं। झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है।

