ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे

Home / news / BIHAR NEWS : रांची से इलाहाबाद जा रही बस ने ट्रक में मारी...

BIHAR NEWS : रांची से इलाहाबाद जा रही बस ने ट्रक में मारी टक्कर, एक की मौत; नौ यात्री घायल

27-Oct-2024 09:21 AM

By First Bihar

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां रांची से इलाहाबाद जा रही बस में औरंगाबाद में ट्रक में जोरदार टक्कर मारी है। इस घटना में एक यात्री की मौत हो गई। जबकि इस घटना में नौ यात्री घायल हो गए। 


जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के ताराडीह गांव के पास एनएच- 19 पर रविवार की अहले सुबह पांच बजे करीब बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बस पर सवार नौ लोग घायल हो गये, जबकि सह चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश राज्य के प्रयागराज जिले के बजहा मिश्रण घिसापुर निवासी रंगलाल के 31 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। 


वहीं घायलों में झारखंड राज्य के रांची हरमू रोड निवासी रामनिवास, मध्य प्रदेश राज्य के रीवा जिले के चाकघाट निवासी पल्लवी पांडे, उत्तर प्रदेश राज्य के चंदौली जिला के कमालपुर निवासी विकास कुमार, रायबरेली जिले के नगदीलपुर निवासी आकाश कुमार, प्रयागराज जिले के देवापुर निवासी दिवाकर पांडे, कानपुर निवासी सिद्धार्थ तिवारी, वाराणसी जिले के रामपुर निवासी मनोज कुमार, जौनपुर जिले के सैदोपुर निवासी संतोष कुमार एवं देवरिया जिले के रामपुर कारखाना निवासी शैलेश कुमार है। 


उधर, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मदनपुर थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया। मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बस रांची से इलाहाबाद जा रही थी। जैसे ही बस ताराडीह गांव के पास पहुंची वैसे ही आगे जा रही एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।