बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
31-Dec-2021 03:23 PM
JHARKHAND : रांची से बीजेपी सांसद संजय सेठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि हल्की सर्दी-खासी के बाद उन्कोहोंने रोना की जांच करायी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उन्होंने आग्रह किया है कि जो लोग उनके संपर्क में आये हैं वो सभी लोग कोरोना जांच जरूर करा लें.
रांची के सांसद संजय सेठ ने ट्वीट किया है कि हल्की सर्दी-खांसी के बाद उन्होंने कोरोना की जांच करायी थी, जिसमें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. बीते कुछ दिनों में जितने भी लोग उनके संपर्क में आए हैं. सभी से आग्रह है कि कोरोना जांच जरूर करा लें.
वहीं बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद कोरोना संक्रमित हो पाई गई है. लक्षण दिखने के बाद 30 दिसंबर को उन्होंने कोविड जांच कराई थी. इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद वो अपने घर पर ही आइसोलेट हो गई हैं. उनकी तबीयत फिलहाल स्थिर है क्योंकि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिनों में विधायक कई कार्यक्रमों में शिरकत की थी. महागठबंधन सरकार के दो साल पूरा होने पर हजारीबाग नगर भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं थी. यहां उन्होंने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण और कई योजनाओं का शिलान्यास किया था.