मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
10-Sep-2023 03:17 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला ने अपार्टमेंट से कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड स्थित स्काई डेल अपार्टमेंट की है। जहां अपार्टमेंट के फोर्थ फ्लोर पर महिला रहती थी। मृतका की पहचान चंद्रेश्वर प्रसाद की पत्नी 49 वर्षीय मधुबाला के रूप में हुई है। महिला छत से क्यों कूदी इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है।
फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतका के पति से भी पूछताछ की गयी है। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि मधुबाला सुबह में छत पर थी फिर अचानक छत से नीचे कूद गयी। मृतका अपार्टमेंट के नीचे खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थी जिसे देखकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। मृतका के पति भी मौके पर पहुंचे साथ में उनका 10 साल का बेटा भी पहुंचा। मधुबाला की लाश को देख बाप-बेटे की आंखे नम हो गयी। उन्हें भी पता नहीं चला कि आखिर मधुबाला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया?
अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। मृतका के पति, बेटे और फ्लैट में रहने वाले लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।
महिला के पति के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रेश्वर प्रसाद बिहार के सासाराम के रहने ववाले है। वे शिक्षा विभाग में कार्यरत है। मधुबाला उनकी दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने मधुबाला से शादी की थी। दोनों के एक दस साल का बच्चा भी है। चंद्रेश्वर प्रसाद को भी मालूम नहीं है कि उनकी पत्नी ने आखिर यह कदम क्यों उठाया? फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।