पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
15-Jun-2023 03:34 PM
By First Bihar
PATNA : आईआरसीटीसी के तरफ से पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय कर लिया गया है। यह ट्रेन 26 जून से हर दिन पटना जंक्शन से चलकर झारखंड की राजधानी पटना पहुंचेगी। इस बीच अब इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए किराया का लिस्ट जारी कर दिया गया है। इस ट्रेन में दो तरह की सीट मुहैया करवाई जाएगी।
दरअसल, वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर रेलवे अधिकारियों के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसमें कहा गया है कि, वंदे भारत ट्रेन में दो तरह की सीट यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगे। ये एग्जीक्यूटिव क्लास और एसी चेयर कार होगी। इसको लेकर एग्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) का किराया 1760 रुपये होगा और एसी चेयरकार का किराया 890 रुपये होगा। फिलहाल इसमें कैटरिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है।
मालूम हो कि, वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों कके लिए एसी चेयरकार में कुल 78 सीटें होंगी, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास में 56 सीटें मौजूद होंगी। इसके अलावा ट्रेन में ऑन बोर्ड वाई-फाई, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, वैक्यूम शौचालय, एलइडी लाइट, गर्म पानी के लिए मशीन, हर सीट के नीचे रीडिंग लाइट, सीसीटीवी लगी रहेगी।
आपको बताते चलें कि पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन, पटना जंक्शन से सुबह 6:55 बजे खुलकर दोपहर 1 बजे यह ट्रेन रांची पहुंच जायेगी। पटना से रांची के बीच यह ट्रेन 6 स्टेशनों पर रुकेगी। पटना से रवाना होने के बाद यह ट्रेन जहानाबाग, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा होते हुए राजधानी रांची पहुंचेगी। वहीं, वापसी में रांची से दोपहर 2:20 बजे खुलकर रात के 8:25 बजे पटना पहुंच जायेगी।