मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
29-Dec-2019 09:59 AM
RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है रांची से जहां राजद नेता तेजस्वी यादव रांची एयरपोर्ट पहुंचे हैं. तेजस्वी हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रांची पहुंचे हैं. झामुमो नेता हेमंत सोरेन आज झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने वाले हैं. झामुमो के नेता हेमंत सोरेन आज दोपहर दो बजे मोरबाड़ी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे.
कोऑर्डिनेशन के साथ लड़ा महागठबंधन
तेजस्वी यादव ने कहा कि इस जीत से लोगों में काफी उत्साह है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में काफी मेहनत किया. भाजपा के खिलाफ लड़ रही पार्टियों में कोऑर्डिनेशन देखने मो मिला. झारखंड की जनता ने हमलोगों को मौक़ा दिया है. तेजस्वी ने बताया कि वह हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. हेमंत सोरेन ने जिसको न्योता दिया है. विपक्ष के सभी लोग आने वाले है. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, राजद नेता तेजस्वी यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं.
नकारात्मक राजनीत करने वालों का अंजाम नकारात्मक हुआ
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने मुद्दे पर चुनाव लड़ा. जिसको लेकर झारखंड की जनता ने हमे मौका दिया. सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगी. तेजस्वी ने कहा कि झारखंड चुनाव का रिजल्ट बिहार चुनाव सहित देश के अन्य राज्यों में काफी असर डालेगा. कांग्रेस मुक्त भारत के सवाल पर तेजस्वी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि नकारात्मक राजनीत करने वालों का अंजाम नकारात्मक हुआ है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...