ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / रांची निर्भया केस में कोर्ट का आया फैसला, गैंगरेप के 11 आरोपी अब...

रांची निर्भया केस में कोर्ट का आया फैसला, गैंगरेप के 11 आरोपी अब बाकी जिंदगी काटेंगे जेल में

02-Mar-2020 01:51 PM

RANCHI:अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। रांची निर्भया केस में कोर्ट ने सजा मुकर्रर कर दी है। रांची लॉ छात्रा से गैंगरेप के मामले में 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है।


झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में लॉ की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रांची की अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। प्रधान न्यायायुक्त नवनीत कुमार की अदालत ने इस मामले में 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।कोर्ट ने कुलदीप उरांव, सुनील उरांव, संदीप तिर्की, अजय मुंडा, राजन उरांव, नवीन उरांव, बसंत कच्छप, रवि उरांव, रोहित उरांव, सुनील मुंडा और ऋषि उरांव को गैंगरेप केस में आजीवन कारावास की सजा सुनायी है।


बता दें कि कांके थाना क्षेत्र स्थित लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा से 26 नवंबर, 2019 को गैंगरेप हुआ था। पीड़िता ने 27 नवंबर को कांके थाना में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार्जशीट फाइल की और कोर्ट ने मात्र 50 दिन की सुनवाई के बाद आरोपियों को दोषी करार दे दिया था।  इस केस में 11 लोग दोषी करार दिये गये थे।