ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / रांची में नहीं सजेगा लालू दरबार, रिम्स निदेशक के आवास पर 3 मजिस्ट्रेट...

रांची में नहीं सजेगा लालू दरबार, रिम्स निदेशक के आवास पर 3 मजिस्ट्रेट की तैनाती

04-Sep-2020 02:01 PM

RANCHI: रिम्स निदेशक के बंगले पर अब लालू दरबार नहीं लगेगा। प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए तीन मजिस्ट्रेट रिम्स निदेशक के बंगले में तैनात कर दिया हैं। जेल आईजी के पत्र के बाद प्रशासन की ओर से सख्ती बरती गयी है। 8-8 घंटो की तीन शिफ्ट में मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव फिलहाल रिम्स निदेशक के बंगले में रह रहे हैं।

 बिहार में चुनावी माहौल गर्म होने की वजह से लालू दरबार सजने लगा था। टिकट या सीटों को लेकर बिहार के नेता लगातार लालू दरबार में हाजिरी लगाने की कोशिश कर रहे थे हांलाकि बिहार के बाराचट्टी से विधाकिया समता देवी को ऐसी कोशिश भारी पड़ी और उन्हें हटिया गेस्ट हाउस में 14 दिनों तक क्वेरेंटाइन कर दिया गया। आपको बता दें कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है और चाहे वो कोई चुनाव हो लालू आरजेडी और महागठबंधन के जरूरी फैसले लेते रहे हैं। 


बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भी लगातार बिहार के नेता लालू दरबार में हाजिरी लगाने की कोशिश कर रहे थे। दो दिन पहले कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी लालू से मिलने पहुंचे थे। टिकटों के दावेदार भी लगातार उम्मीद लेकर लालू के पास पहुंच रहे हैं लेकिन अब उन्हें निराशा हाथ लग रही है क्योंकि लालू दरबार पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है।