ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

राजधानी रांची में बेखौफ बदमाशों का तांडव, बीच सड़क पर युवती की गोली मारकर हत्या

12-May-2023 10:12 PM

By First Bihar

RANCHI: खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की देर शाम एक युवती को बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना अरगोड़ा चौक के पटेल पार्क के सामने वाली गली की है।


दरअसल, राजधानी रांची के व्यस्त इलाकों में से एक अरगोड़ा चौक के पास युवती को गोली मारी गई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि युवती बिहार के नवादा जिले की रहने वाली है और रांची में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। इस घटना को लेकर रांची पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।