ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची में स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

25-Nov-2019 01:59 PM

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली है. स्कूल जाने का इंतजार कर रहे बच्चों को एक अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है.


बताया जा रहा है कि कांके थाना क्षेत्र के नगडी गांव में स्कूल जाने के लिए बच्चे स्कूल बस के इंतजार में खड़े थे. तभी अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर को पार कर सड़क किनारे खड़े मासूम बच्चों को रौंद दिया. इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 स्कूली बच्चों समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है.


वहीं इस घटना से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. मासूम की मौत से आगबबूला हुए स्थानीय लोगों ने पिठोरिया-पतरातू मेन रोड को जाम करके हंगामा और प्रदर्शन किया. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का गुस्सा शांत कराया.