ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले

Home / news / प्रेमी और प्रेमिका ने मकान मालिक के बेटे का किया अपहरण, फिरौती की...

प्रेमी और प्रेमिका ने मकान मालिक के बेटे का किया अपहरण, फिरौती की रकम लेने से पहले दोनों हुए गिरफ्तार

28-Jul-2020 08:08 AM

RANCHI: जिस घर में प्रेमी और प्रेमिका रहते थे उस घर के मकान मालिक के बेटे का ही दोनों ने अपहरण कर लिया. अपहरण कर दूसरे जगहों पर दोनों ने फिरौती की रकम लेने के लिए रखा था. लेकिन पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला रांची के लालपुर का है.

पूछताछ के बाद लापता हो गए दोनों

जब मकान मालिक अपने घर आए तो 13 साल का बेटा वैभव राज घर में नहीं था. घरवाले परेशान थे. जब मकान मालिक ने प्रेमी और प्रेमिका से बेटे के मारे में पूछा तो  अंजान बने रहे. जिसके बाद दोनों फरार हो गए. इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी. जिसके बाद आरोपी प्रेमी के भाई से पुलिस ने संपर्क किया. वह आया तो पुलिस ने भाई से कॉल कर मुलाकात के लिए बुलाया. जब वह पहुंचा तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद मकान मालिक के बेटे को पुलिस ने कोकर स्थिति एक घर से बरामद कर लिया. 

प्रेमी और प्रेमिका बिहार के रहने वाले

बताया जा रहा है कि शातिर प्रेमी रोहतास जिले का रहने वाला रमन कुमार और जमुई जिले के महोलिया चकाई की रहने वाली प्रीति हेंब्रम है. दोनों कुछ माह से लालपुर के एम मल्लिक रोड में रहने वाले रमेश कुमार के घर में किराए पर रह रहे थे. आरोपी रमण प्लसमेंट एजेंसी चलाता था. पहले भी पुलिस को उसकी शिकायत मिली थी कि पैसे लेकर नौकरी नहीं दिलाया.


प्रेमिका को बताता था बहन

पहले रमन ने किराया पर घर लिया था. कुछ दिनों के बाद वह अपनी प्रेमिका को बुला लिया. जब मकान मालिक ने पूछा कि ये कौन है तो रमन ने बताया कि यह उसकी बहन हैं. पढ़ाई करने के लिए रांची आई है जिसके बाद दोनों साथ-साथ रहने लगे.