ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

पुलिस और सहायक पुलिस के बीच झड़प, पथराव में सिटी SP समेत कई पुलिसकर्मी घायल

पुलिस और सहायक पुलिस के बीच झड़प, पथराव में सिटी SP समेत कई पुलिसकर्मी घायल

19-Sep-2020 10:10 AM

RANCHI:  नौकरी स्थायी करने की मांग को लेकर झारखंड के सहायक पुलिसकर्मी सात दिनों से रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन उनकी जब मांग नहीं मानी गई तो वह सीएम हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने के लिए चल दिए, लेकिन इस बीच पुलिसकर्मियों ने रोका और दोनों तरफ से सड़क पर पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. 

पुलिस पर फेंका पत्थर

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सहायक पुलिसकर्मियों को सीएम आवास जाने से रोक रहे थे. इसको लेकर बैरिकेडिंग लगा दिया था, लेकिन सहायक पुलिसकर्मी उससे तोड़कर आगे बढ़ गए. पुलिस के जवानों ने सहायक पुलिसकर्मियों पर लाठीचार्ज कर दिया. जिससे भड़के सहायक पुलिस ने भी जवाब में पथराव कर दिया. पथराव में सिटी एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घायल पुलिसकर्मियों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस के जवानों पर फेंका आंसू गैस के गोले

प्रदर्शन के दौरान पुलिस के जवानों ने सहायक पुलिसकर्मियों पर आंसू गैस के गोले फेंके. लेकिन सहायक पुलिसकर्मियों ने गोला फटने से पहले ही उससे उठाकर पुलिस के जवानों पर ही फेंक दे रहे थे. उनको भी ट्रेनिंग दी गई है कि आंसू गैस का गोला फेंकने के 9 सेकंड के बाद फटता है. ऐसे में पुलिस का दांव उलटा पड़ रहा था. पुलिस के कई अधिकारी पहुंचे और भरोसा दिया कि उनकी मांगों के बारे में अधिकारियों को बताया जाएगा. जिसके बाद सहायक पुलिसकर्मी शांत हुए.