ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत

गार्ड से भिड़ी महिला सिपाही, गाल पर मारी जोरदार थप्पड़, गुस्से में गार्ड ने भी मारा चांटा, घटना CCTV में कैद

17-Feb-2021 08:38 PM

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के एक अस्पताल में महिला कांस्‍टेबल और वहां मौजूद गार्ड की दबंगई देखने को मिली है. मामला रांची के रानी चिल्ड्रन अस्पताल का है, जहां एक महिला सिपाही गार्ड के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ मार दी. इसके जवाब में आगबबूला गार्ड ने भी महिला पुलिसकर्मी को चांटा जड़ दिया. इसके बाद दोनों कुर्सी और स्टूल उठाकर मारपीट करने लगे.


घटना रांची के रांची के रानी चिल्ड्रन अस्पताल की है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी और हॉस्पिटल के गार्ड आपस में भिड़ गए. दोनों एक दूसरे पर इस कदर टूट पड़े कि लप्पड़-थप्पड़ करते-करते स्टूल और कुर्सी उठाकर मारपीट करने लगे. यह पूरी घटना हॉस्पिटल में लगे CCTV में कैद हो गई है. बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस में कार्यरत आरोपी महिला सिपाही सुषमा लकड़ा जैप 10 में कार्यरत है.


इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी सुषमा लकड़ा और रानी चिल्ड्रन अस्पताल के गार्ड के बीच हुई झगड़े की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मेंस एसोसिएशन के सदस्य और कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया तो वहीं महिला पुलिसकर्मी के उलझने वाले गार्ड को भी पकड़ा गया. 


news image


कोतवाली थाने के एसआई चंद्रशेखर ने बताया कि सुषमा लकड़ा जो जैप 10 में कार्यरत है, अपने पति के साथ नवजात बच्चे को देखने अस्‍पताल पहुंची थी, लेकिन उन्हें जाने से रोका गया, जोकि विवाद कारण बना और फिर विवाद मारपीट तक आ गया. हालांकि सीसीटीवी कैमरे कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं.


सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि सुषमा लकड़ा अस्पताल पहुंचती है और किसी बात को लेकर गार्ड से उनकी बहस होती है. इसके बाद विवाद बढ़ने पर महिला पुलिसकर्मी गार्ड को धक्का देती है और फिर उसके बाद एक थप्पड़ जड़ देती है. यही नहीं, पलटवार करते हुए गार्ड भी महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ देता है. फिर इसके बाद लात घुसे चलते हैं और नौबत कुर्सियों और स्टूल से एक दूसरे पर हमले की आ जाती है.