कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
18-Feb-2022 07:53 PM
RANCHI: चारा घोटाले के एक मामले में अदालत द्वारा दोषी करार दिये जाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गये लालू प्रसाद यादव पर बंदिशें लगाने का एलान किया गया है. दरअसल न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद लालू को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया था. वहां लोगों के बेरोकटोक आने जाने का वीडियो और फोटो वायरल हुआ था. इससे हुई फजीहत के बाद लालू यादव से मुलाकात पर बंदिशें लगा दी गयी है.
सप्ताह में एक दिन सिर्फ 3 लोगों से मुलाकात
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक हामिद अख्तर की ओर से आज ये जानकारी दी गयी कि जेल मैनुअल के तहत लालू यादव से मुलाकात की व्यवस्था की गयी है. रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए शनिवार का दिन तय किया गया है. जो कोई भी लालू प्रसाद से मिलना चाहते हैं उन्हें पहले से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को आवेदन देना होगा. जेल प्रशासन ने बताया कि शनिवार के दिन सिर्फ तीन लोगों को ही मुलाकात की अनुमति दी जा सकती है.
लालू की सहमति से दी जायेगी अनुमति
जेल अधीक्षक ने बताया कि अगर कोई लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के लिए आवेदन देता है तो लालू प्रसाद की इच्छा जानने के बाद मुलाकात की मंजूरी दी जायेगी. अगर आवेदन आते हैं तो पहले इसकी जानकारी लालू प्रसाद को दी जाएगी. उनकी हरी झंडी मिलने के बाद ही यह तय होगा कि कौन मिलेगा और कौन नहीं. हालांकि अपने वकीलों और परिवार के लोगों से मुलाकात के लिए शनिवार के अलावा दूसरे दिन भी अनुमति दी जा सकती है. जेल मैनुअल में विशेष परिस्थिति में मुलाकात की मंजूरी देने का प्रावधान है. जेल अधीक्षक के मुताबिक अभी तक न तो लालू प्रसाद ने किसी से मिलने की इच्छा जताई है और न ही उनके किसी जानने वाले ने मिलने का आवेदन दिया है. जेल प्रशासन के मुताबिक लालू प्रसाद की सुरक्षा की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है. उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिये गये हैं.
वीडियो-तस्वीरों को नकारा
रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव से मिलने आये राजद के नेताओं का वीडियो औऱ फोटो दोनों वायरल है. इसके बाद झारखंड की हेमंत सरकार पर निशाना साधा जा रहा है. विपक्षी पार्टियों के नेता कह रहे हैं कि लालू यादव न्यायिक हिरासत में रहकर भी दरबार लगा रहे हैं. लेकिन जेल अधीक्षक ने दावा किया कि लालू यादव से अनाधिकृत लोगों का मिलना संभव नहीं है. फिर भी जेल प्रशासन पूरे मामले की छानबीन कर रहा है.