BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
29-Aug-2020 04:03 PM
RANCHI: शातिर शराब माफिया ने झारखंड सरकार को 100 करोड़ रुपए का चूना लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने झारखंड के सबसे बड़े अंतरराज्यीय शराब माफिया संतोष मंडल को रांची में स्थित क्रिस्टल विला अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है.
मोबाइल में मिले 150 करोड़ ट्रांजेक्शन के सबूत
शराब माफिया के मोबाइल से 150 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन का रिकार्ड मिला है. इसने शराब के अवैध बिक्री और परिवहन को लेकर सरकार को करीब 100 से अधिक का चूना लगा दिया है. झारखंड के अलावे कई राज्यों को भी इसने टैक्स का चूना लगाया हैं. इसकी गिरफ्तारी लोहरदगा में शराब तस्करी को लेकर दर्ज मामले में की गयी है.
कई राज्यों में करता था सप्लाई
शराब माफिया झारखंड के बोकारो का रहने वाला है. कई सालों से यह शराब के धंधे से जुड़ा हुआ है. लेकिन धंधे के साथ-साथ यह अवैध धंधा भी शुरू कर दिया था, जिससे सरकार को नुकसान पहुंचा है. बिहार में शराबबंदी के बाद भी ये माफिया शराब की सप्लाई करता था. बिहार के अलावे पंजाब, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, असम, मेघालय समेत कई राज्यों में शराब की सप्लाई करता था. इसके खिलाफ झारखंड के कई जिलों में केस दर्ज है. फिलहाल पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.