बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
09-Dec-2019 02:34 PM
RANCHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है झारखंड से जहां चुनावी ड्यूटी के दौरान एक जवान ने गुस्से में आकर कंपनी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी. कमांडर की मौत के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली. इस घटना में 2 अन्य जवान भी जख्मी बताये जा रहे हैं. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के वरीय अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं.
घटना रांची के खेलगांव स्टेडियम की है. जहां स्टेडियम परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब एक जवान अंधाधुंध गोलियों की बारिश करने लगा. गुस्से में आकर उसने अपने कंपनी कमांडर की हत्या कर दी. ताबड़तोड़ 15 राउंड फायरिंग में दो और जवानों को भी गोली लगी है. इतना ही नहीं, जवान ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव ड्यूटी पर आये छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की एक बटालियन के जवान विक्रमादित्य रजवाड़े और कंपनी कमांडर मेला राम कुर्रे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था.
रांची एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों को हजारीबाग जिला के चौपारण में ड्यूटी पर जाना था. लेकिन उससे पहले ही कंपनी कमांडर और जवान में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में जवान ने अपने हथियार से कंपनी कमांडर को गोली मार दी. इस घटना के बाद जवान ने अपने ही हथियार से आत्महत्या भी कर ली.
गोलीबारी की इस बड़ी घटना में दो अन्य जवान नंद किशोर कुशवाहा और बेनुधर धुप भी घायल बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि गुस्से में जवान विक्रमादित्य रजवाड़े ने करीब 15 राउंड गोली चलाई.