ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

रांची में होगा इंडिया ब्‍लॉक को मेगा शो, तेजस्वी यादव समेत देश के बड़े विपक्षी नेताओं का होगा जमावड़ा

रांची में होगा इंडिया ब्‍लॉक को मेगा शो, तेजस्वी यादव समेत देश के बड़े विपक्षी नेताओं का होगा जमावड़ा

21-Apr-2024 08:40 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में होनेवाले मतदान के लिए सियासी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रांची में आज 'INDIA' गठबंधन की एक बड़ी रैली होनेवाली है। आज झारखंड के रांची में इंडिया गठबंधन की महारैली होने वाली है। पटना, मुंबई और दिल्ली के बाद अब चौथी बार इंडिया गठबंधन के बड़े नेता एक मंच पर जुटने वाले हैं। 


दरअसल, देश का विपक्ष आज बीजेपी के खिलाफ एक साथ हुकंर भरता दिखाई देगा। पहले चरण के चुनाव के बाद आज रांची में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली होने वाली है।  इस रैली में विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी, उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिखेंगे। उनके साथ आम आदमी पार्टी से भगवंत मान और संजय सिंह, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, राजद की तरफ से तेजस्वी यादव, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और नैशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला समेत विपक्ष के बड़े नेता वहां मौजूद रहेंगे। 


मालूम हो कि, रांची के प्रभात तारा मैदान में 5 लाख लोग जुटने वाले हैं। यह  महारैली एक तरह से इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन है, जिसमें 12 पार्टी के नेता मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाए हैं। बीजेपी पर निशाना साधने के लिए इस रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी।  ये महा-आयोजन झारखंड की सत्ताधारी JMM पार्टी करा रही है, इसीलिए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने खुद ही सारी तैयारिंयों की मॉनिटरिंग की है। 


उधर, राहुल गांधी के नेतृत्‍व में चले भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा का 17 मार्च को मुंबई में समापन हो 31 मार्च को दिल्‍ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की लोकतंत्र बचाओ के नाम पर मेगा रैली निशाने पर भाजपा, ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियां रहीं। इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड्स को लेकर भी भाजपा पर हल्‍ला बोला। दोनों रैलियों में कल्‍पना सोरेन केंद्रीय एजेंसियों द्वारा साजिश के तहत हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर आवाज उठाती रहीं।