Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
17-May-2020 10:52 AM
RANCHI: कोरोना को लेकर हॉट स्पॉट एरिया बने रांची के हिंदपीढ़ी में लोगों ने तैनात सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया. यह घटना रांची के हिंदपीढ़ी की है.
सख्ती के कारण थे नाराज
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इस एरिया में सीआरपीएफ के जवान तैनात है. इस एरिया के लोगों के साथ कोरोना के कारण सख्ती से पेश आ रही है. इस बात से ही यहां के लोग नाराज है. जिसके कारण जवानों पर पथराव कर दिया. पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद असलम शाम करीब सात बजे अन्य स्थानीय लोगों के साथ घर से बाहर निकला था. इसे लेकर सीआरपीएफ जवानों ने उन लोगों के साथ बहस की और इसके बाद मारपीट भी की. इस बात से नाराज उसने करीब एक हजार लोगों को लेकर पहुंचा और हंगामा के बाद पथराव करा दिया.
सबसे अधिक मरीज यही पर
रांची के हिंदपीढ़ी सबसे अधिक कोरोना के मरीज है. यहां पर लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे थे. इस एरिया को सील करने के बाद भी लोग बाहर निकल और भाग जा रहे थे. जिसके बाद सरकार ने सीआरपीएफ जवानों की एक कंपनी यहां पर तैनात कर दिया. जिसका असर हुआ कि यहां पर कोरोना के मरीज कम मिलने लगे. लेकिन यहां के लोगों को यह रास नहीं आया. रांची में कुल 103 मरीज मिले हैं. जिसमे सबसे अधिक हिंदपीढ़ी के लोग है. यहां पर दो लोगों की मौत भी हो चुकी है. झारखंड में कुल मरीजों की संख्या 217 है.