ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

रांची में चिदंबरम ; बीजेपी को दी नसीहत, कहा- हैदराबाद एनकाउंटर जांच का विषय

06-Dec-2019 03:09 PM

RANCHI: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेल पर तिहाड़ जेल से बाहर निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा है कि बीजेपी के जो नेता मेरी जमानत की शर्तों के उल्‍लंघन का सवाल उठा रहे हैं, वे मेरे जमानत के आदेश को ठीक से पढ़ें। रांची पहुंचे चिदंबरम ने कहा कि बीजेपी नेता बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं।आइएनएक्‍स मीडिया केस में कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है।

चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली और झारखंड में नाकाबिल सरकार सत्‍ता पर काबिज है। इस चुनाव में झारखंड में बीजेपी की सरकार को हटाना है।  हैदराबाद में रेपिस्टों के एनकाउंटर पर चिदंबरम ने कहा कि यह मुठभेड़ सही है या फर्जी, यह जांच का विषय है। उन्‍होंने देश की अर्थव्यवस्था को संकट में बताया।

शुक्रवार को रांची पहुंचे चिदंबरम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीसी के दौरान कहा कि कांग्रेस झारखंड में सरकार बनाने में कामयाब होगी। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर कांग्रेस भी रेस हो गई है। इस कड़ी में कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम शुक्रवार को रांची पहुंचे हैं।