नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
21-Dec-2019 12:14 PM
RANCHI : रांची में इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ रेप और हत्या के आरोपी बिहार के राहुल राज को सीबीआई की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है.
शुक्रवार को ही राहुल राज को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए शनिवार को सजा सुनाने का ऐलान किया था. जिसके बाद आद सीबीआई के विशेष जज अनिल कुमार मिश्रा ने राहुल को फांसी की सजा सुनाई है.
राहुल को इंजीनियरिंग की छात्रा के घर में घुस कर रेप करने, हत्या करने और सबूत मिटाने के लिए आइपीसी की धारा 302, 376, 449 और 201 के तहत दोषी पाया गया था. राहुल नालंदा जिले के एकंगरसराय थाने के धुरगांव का रहने वाला है. राहुल पर बिहार और यूपी में रेप, चोरी सहित कई आरोपों में 10 प्राथमिकी दर्ज है.
15 दिसंबर 2016 की रात रामटहल चौधरी इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. 16 दिसंबर को छात्रा के पिता ने मामला दर्ज कराया था. फॉरेंसिक लैब की जांच के बाद सीबीआई इस नतीजे पर पहुंची कि रेप और हत्या की घटना को एक ही व्यक्ति ने अंजाम दिया है और उसके बाद पुलिस लंबी जांच के बाद राहुल तक पहुंची थी.