ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

हाईकोर्ट के 34 स्टाफ निकले कोरोना पॉजिटिव, 23 जुलाई तक सुनवाई स्थगित

हाईकोर्ट के 34 स्टाफ निकले कोरोना पॉजिटिव, 23 जुलाई तक सुनवाई स्थगित

22-Jul-2020 05:30 PM

RANCHI:  झारखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता रहा है. अब यह संक्रमण हाईकोर्ट को अपने चपेट में ले लिया है. आज कोर्ट के 29 स्टाफ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. कोर्ट के पहले से ही पांच स्टाफ कोरोना संक्रमित हैं. कुल 34 स्टाफ पॉजिटिव हो चुके हैं. 

कई पॉजिटिव जज के स्टाफ

बताया जा रहा है कि जो कोरोना पॉजिटिव स्टाफ मिले हैं उसमें जजों के पीए, अर्दली, गैर न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. जिसके बाद संक्रमण को लेकर सभी में डर बना हुआ है. अभी कई स्टाफ की रिपोर्ट आना बाकी है. इसके अलावे हाईकोर्ट के पास स्थिति सभी ऑफिस के स्टाफ का भी सैंपल लिया जाना है. यहां पर हर दिन 50 कोरोना सैंपल लिया जा रहा है.
 
 23 जुलाई तक सुनवाई स्थगित

कोरोना संक्रमण को देखते हुए 23 जुलाई तक के लिए गैर न्यायिक कार्य स्थगित कर दिए गए है. आज भी एक खंपीठ समेत तीन एकलपीठ में सुनवाई होने वाली थी, लेकिन अचानक स्थगित कर दिया गया. कुछ मामलों की सुनवाई ऑनलाइन भी हो रही है.  संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट के वकीलों में भी डर बना हुआ है.