Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
28-Jul-2022 03:36 PM
JHARKHAND : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की राजधानी रांची से आ रही है, जहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। एयरपोर्ट को उड़ाने की इस धमकी के बाद रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।फोन पर मिली इस धमकी के बाद सुरक्षाबल एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहे हैं।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक के.एल. अग्रवाल ने धमकी मिलने की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि धमकी का कॉल आया था लेकिन वह हॉक्स कॉल निकला। उन्होने कहा कि शुरूआत में धमकी भरा कॉल डरावना लगा था लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। फिलहाल एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी एयरपोर्ट पर बम की अफवाह उड़ी हो। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है। हाल ही में पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रही एक फ्लइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया था। इंडिगो की फ्लाइट जो पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी उसमें बम रखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फ्लाइट को रोक लिया गया था। बाद बम बम निरोधक दस्ते ने पटना एयरपोर्ट और विमान की जांच की थी हालांकि जांच में बम नहीं मिला था।