ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / रांची: मुख्यमंत्री आवास के 16 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कल 5...

रांची: मुख्यमंत्री आवास के 16 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कल 5 लोग हुए थे संक्रमित, हेमंत सोरेन की रिपोर्ट नेगेटिव

09-Jan-2022 06:20 PM

JAHRKHAND: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है जहां सीएम आवास में फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। मुख्यमंत्री आवास के 62 कर्मचारियों का सैंपल कोरोना जांच के लिए कल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आ गयी है। 62 लोगों की जांच में 16 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


16 कर्मचारियों में चपरासी, ड्राइवर, गार्डनर, कैंटीन स्टाफ शामिल हैं। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से कुल 13 लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। जिसमें 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दोनों बच्चे नितिल सोरेन और विश्वजीत सोरेन की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।


 इनके अलावे CM हाउस में कल 3 अन्य लोग भी संक्रमित मिले थे। जिनमें हेमंत सोरेन की साली और एक गार्ड की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। फिलहाल सभी होम आइसोलेशन में हैं। RIMS के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लैब में सैंपल की जांच हुई थी। मुख्यमंत्री आवास में अब तक कोरोना के कुल 21 मामले कोरोना के सामने आ चुके हैं। वही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और स्वास्थ्य सचिव भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।   

news image