अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Oct-2020 02:37 PM
PATNA: डेहरी ऑन सोन में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी. जिसके बाद उनके बेटे चिराग पासवान इमोशनल हो गए. इसकी खुद जानकारी चिराग ने दी है.
चिराग याद करने के लिए पीएम को दिया धन्यवाद
चुनावी सभा में याद करने पर चिराग पासवान ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है. चिराग ने कहा कि ‘’पीएम मोदी बिहार आते हैं और पापा को एक सच्चे साथी के जैसे श्रद्धांजलि देते है. यह कहना की पापा की आख़री सांस तक वे साथ थे मुझे भावुक कर गया. एक बेटे के तौर पर स्वाभाविक है पापा के प्रति प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह व सम्मान देख कर अच्छा लगा. प्रधानमंत्रीजी का धन्यवाद.’’
रामविलास को बताया करीबी मित्र
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों हाल ही में बिहार ने अपने दो सपूतों को खोया है. जिन्होंने यहां के लोगों की दशकों तक सेवा की है. मेरे करीबी मित्र और गरीबों, दलितों के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले और आखिरी समय तक मेरे साथ रहने वाले राम विलास पासवान को मैं श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूं. बाबू रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी गरीबों के उत्थान के लिए निरंतर काम किया. वो भी अब हमारे बीच नहीं हैं. मैं उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.