ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / रामविलास की विरासत के लिए जंग: पशुपति पारस ने मांझी से की मुलाकात,...

रामविलास की विरासत के लिए जंग: पशुपति पारस ने मांझी से की मुलाकात, पुण्यतिथि कार्यक्रम में आने का न्यौता

03-Oct-2021 11:54 AM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की सियासी विरासत को लेकर उनके बेटे चिराग पासवान और भाई पशुपति कुमार पारस के बीच जंग लगातार जारी है. पिछले महीने 12 सितंबर को चिराग पासवान ने दिवंगत नेता रामविलास पासवान की बरसी मनाई, जिसमें तमाम दिग्गज शामिल हुए. अब केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी 8 अक्टूबर को रामविलास की पहली पुण्यतिथि मानने जा रहे हैं.


8 अक्टूबर को राजधानी पटना स्थित लोजपा के कार्यालय में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर लोजपा (पारस गुट) की ओर से बड़ी जोरशोर के साथ तैयारियां की जा रही हैं. जिस तरीके से चिराग पासवान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमा दिग्गजों को न्यौता दिया था. उसी तरह पशुपति कुमार पारस भी पुण्यतिथि कार्यक्रम की आड़ में शक्ति प्रदर्शन करना चाहते हैं. केंद्रीय मंत्री और लोजपा पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस खुद बिहार के तमाम बड़े नेताओं से मिलकर उन्हें कार्यक्रम में आने का न्यौता दे रहे हैं.


रविवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की और आगामी 8 8 अक्टूबर को आयोजित दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया. दोनों नेताओं की मुलाकात पटना स्थित मांझी के सरकारी आवास पर ही हुई. गौरतलब हो कि 12 सितंबर को चिराग पासवान के कार्यक्रम में भी जीतन राम मांझी कृष्णापुरी स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे और उन्होंने रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण दिवंगत नेता को उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.


news image


आपको बता दें कि रामविलास पासवान की सियासी विरासत को लेकर अपने भतीजे चिराग पासवान के आमने-सामने खड़े हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस 8 अक्टूबर को एक बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं. राजधानी पटना स्थित लोजपा के पार्टी कार्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर रामविलास पासवान के साथ कार्य करने वाले नेता और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा. राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्री के साथ प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा. शनिवार को रात में पशुपति कुमार पारस ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से भी मुलाकात की और रामविलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया.


news image


गौरतलब हो कि पटना में दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पिछले दिनों बरसी मनाई गई थी. इसका आयोजन उनके बेटे जमुई के सांसद  चिराग पासवान ने किया था. इसमें बीजेपी नेताओं के शामिल होने की होड़ लगी हुई थी. यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र भी लिखा था. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ट्वीट किया था. लेकिन जेडीयू की ओर से कोई नेता इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे. अब देखना दिलचस्प होगा कि पशुपति के कार्यक्रम में नीतीश अपने नेताओं को भेजते हैं या नहीं.