ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार के एक लाख स्कूलों को करना होगा यह बड़ा काम, लास्ट डेट नजदीक; शिक्षा विभाग ने सभी DEO को जारी किया निर्देश Bihar School News: बिहार के एक लाख स्कूलों को करना होगा यह बड़ा काम, लास्ट डेट नजदीक; शिक्षा विभाग ने सभी DEO को जारी किया निर्देश बिहार में हैरान कर देने वाली घटना: समलैंगिक संबंध बनाने से इनकार करने पर मुंहबोली बुआ ने मौत के घाट उतारा, कई महिलाओं को भी बना चुकी है शिकार Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगे बिहार के 11 पंचायत जनप्रतिनिधि, पांच महिला मुखिया करेंगी नेतृत्व Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में दिखेंगे बिहार के 11 पंचायत जनप्रतिनिधि, पांच महिला मुखिया करेंगी नेतृत्व राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पूर्वी चंपारण जिले को मिला सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित डिलीवरी बॉय के गलत डोरबेल बजाने पर जमकर मारपीट, बाइक छोड़कर भागे लड़के सील अस्पताल फिर खुला, आधी रात की रेड में स्वास्थ्य विभाग भी रह गया हैरान Bihar land reform : बिहार के तेजी से होगा जमीन से जुड़ें मामलों का निपटारा, हर अंचल के लिए बनेंगे अलग-अलग काउंटर; दूसरे अंचल के कर्मी की होगी तैनाती पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा: देशभर के 50 से अधिक नायकों को मिलेगा भारत का चौथा सर्वोच्च सम्मान, देखिए.. संभावित लिस्ट

रामविलास पासवान की जयंती आज : हाजीपुर से लेकर पटना तक कार्यक्रम का आयोजन

05-Jul-2022 07:05 AM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान की आज जयंती है। रामविलास पासवान की 76वीं जयंती के मौके पर आज राजधानी पटना से लेकर उनकी कर्मभूमि रही हाजीपुर तक कई कार्यक्रमों का आयोजन होने जा रहा है। हाजीपुर में रामविलास पासवान की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। रामविलास पासवान के बेटे और सांसद चिराग पासवान इस कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ मौजूद रहेंगे। इधर पटना में उनके भाई और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी जयंती समारोह का आयोजन कर रहे हैं। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 2 बजे कार्यक्रम रखा गया है। 

रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर चिराग पासवान बेहद भावुक नजर आए। हाजीपुर पहुंचकर उन्होंने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया था चिराग पासवान ने ऐलान किया है कि पार्टी की तरफ से सभी जिला मुख्यालयों पर रामविलास पासवान की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस में आज उन्हें याद करते हुए सुबह सवेरे ट्वीट किया है। पशुपति कुमार पारस ने अपने ट्विटर पर लिखा है धरती गूंजे आसमान।

रामविलास पासवान की 76वीं जयंती पर हाजीपुर के बाबा चौहरमल नगर में 6 फीट की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। चिराग ने कहा कि पार्टी के लिए यह बड़ा दिन है। पुत्र होने के नाते मेरे लिए भावुक दिन है। कार्यक्रम में परिवार के सभी लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारे कार्यकर्ता और परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है।  हमारे नेता रामविलास पासवान जी की जयंती है। हाजीपुर में उनकी आदमकद प्रतिमा लगायी जा रही है. जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण होगा। इस मौके पर पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।  