महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
09-Oct-2020 06:57 AM
DELHI : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में किया जायेगा. इससे पहले आज उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना लाया जायेगा. उनके परिजनों ने ये जानकारी दी है.
स्व. पासवान के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर गुरूवार की रात दिल्ली के उस अस्पताल में ही रखा गया है जहां उनका इलाज चल रहा था. शुक्रवार की सुबह 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से 12 जनपथ रोड स्थित उनके आवास पर ले जाया जायेगा. वहां लगभग 3 घंटे तक आखिरी दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जायेगा.
लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर दो बजे पार्थिव शरीर को दिल्ली हवाई अड्डा ले जायेगा, जहां से पटना के लिए रवाना होगें. पटना हवाई अड्डे पर पार्थिव शरीर के पहुंचने के बाद श्रद्धांजलि दी जायेगी, फिर लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ले जाया जायेगा. शुक्रवार की देर शाम तक पार्थिव शरीर को लोजपा के प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा.
स्व. रामविलास पासवान के पार्थिव शरीर को उनके श्रीकृष्णापुरी स्थित आवास पर भी ले जाया जायेगा. परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार को अंतिम संस्कार होगा. पटना में ही अंतिम संस्कार किया जायेगा. चर्चा थी कि आखिरी संस्कार खगडिया स्थित उनके पैतृक गांव में हो सकता है. लेकिन परिवार के लोगों ने पटना में ही अंतिम संस्कार होने की जानकारी दी है. शनिवार को दिन में 10 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा.