Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
15-Feb-2023 01:41 PM
By First Bihar
PATNA : चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच चल रहा विवाद अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार इसकी वजह ना सिर्फ पार्टी का अलग अलग होना बल्कि रामविलास के संपत्ति पर खुद अधिकार बताना है। जहां चाचा पशुपति पारस यह कह रहे हैं कि रामविलास की संपत्ति पर उनका अधिकार है तो वही रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का यह कहना है कि बेटा होने के नाते संपत्ति पर उनका अधिकार है।
दरअसल, राजधानी दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान से जब यह सवाल किया गया कि उनके चाचा पशुपति पारस आए दिन याद आते फिर रहे हैं कि रामविलास पासवान के राजनीतिक उत्तराधिकारी मैं हूं। वहीं, चिराग पासवान का कहना है कि रामविलास की पार्टी ओर उनकी संपत्ति पर उनका अधिकार है।अब एक बार फिर इसी सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पापा पर संपत्ति का अधिकार सिर्फ मेरा और मेरी मम्मी का हो सकता है। यदि सही से जमीन जायदाद की जांच करवा दी जाए तो फिर चाचा पशुपति पारस बहुत बड़े चक्कर में पड़ जाएंगे। इसलिए उनको इन सब मामलों में चुप ही रहना चाहिए।
वहीं, इसके अलावा जेडीयू के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी द्वारा सेना को लेकर दिए गए बयानों पर अब बिहार की सियासत गर्म हो गई है। इनके खुद के ही पार्टी नेताओं के तरफ से सवाल उठाए जाने के बाद अब विपक्षी दल भाजपा और बिहार में उसके सहयोगी की भूमिका निभा रहे लोजपा (रामविलास) के तरफ से भी सवाल उठाया जाना शुरू कर दिया गया है। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इन बयानों को लेकर बड़ा हमला बोला है।
चिराग पासवान ने कहा कि, कोई भी इस तरह बयान कैसे दे सकता है। वर्तमान में कुछ लोग एक व्यक्ति का विरोध करने में यह भूल जाते हैं कि आप सेना का अपमान कर रहे हैं। आखिरकार क्या जरूरत है सेना को हर बात में शामिल करने की। आज आप यदि अपने घरों में सुरक्षित बैठे हुए हैं तो इसकी वजह हमारी सेना ही है।
चिराग ने कहा कि, विपक्ष में बैठे हुए लोगों को किसी का विरोध करना ही है तो सरकार के नीतियों का विरोध कीजिए, बजट का विरोध कीजिए, महंगाई का विरोध में सवाल खड़े कीजिए लेकिन दिक्कत यह है कि यह लोग ऐसे ऐसे विषय को उठाते हैं जिससे जनता का कुछ लेना देना नहीं है और ऊपर से भारतीय सेना जिसकी वजह से यह यहां सुरक्षित है उसके ऊपर सवाल उठा कर उनको अपमानित कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे हैं।
इधर, चिराग ने नीतीश कुमार और उनकी पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा किम, ये लोग इस तरह की बयानबाजी कर अपनी लोगों को आपस में बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हें बिहारियों के हालातों पर फर्क नहीं पड़ता है। सीएम तो अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करते तो अपने नेताओं पर क्या ही कार्रवाई करने की उम्मीद उनसे रखी जाए। आज की तारीख में मुख्यमंत्री महज एक कठपुतली बनकर रह गए हैं उनसे कोई निर्णय नहीं होने वाला है।