बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
15-Oct-2020 12:10 PM
DESK: एक सिपाही ने महिला के साथ हथियार के बल पर उसके साथ रेप किया. रेप के दौरान वीडियो बनाकर उसे 6 माह तक ब्लैकमेल करता रहा. इस बीच वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी और पति को फर्जी केस में फंसाने के नाम पर उसके साथ कई बार रेप किया. यह मामला यूपी के रामपुर का है.
पति को फंसाने की देता है धमकी
पीड़िता ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कराया है. वह एसपी से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई है. एसपी के आदेश के बाद पुलिस आरोपी सिपाही अमित कुमार के खिलाफ में जांच में जुट गई है.
आरोपी सिपाही फरार
पीड़िता ने कहा कि सिपाही ने धमकी दी है कि अगर किसी को बताया और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई तो तुम्हारे पति को फर्जी केस में जेल भेजवा देगा. लेकिन सिपाही की हरकतों से परेशान पीड़िता ने पति को इसकी जानकारी दी. पति उसे लेकर एसपी के पास पहुंचा. पीड़िता ने बताया कि उसका पति दुकान चलाता है. वह दुकान पर पति का सहयोग करती थी. इस दौरान ही सिपाही की गंदी नगर मेरे उपर पड़ गई. जिसके बाद उसने हथियार के बल पर मेरे साथ रेप किया. फिलहाल आरोपी सिपाही फरार है.