ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session Day 5 : विधानसभा में अपने ही सरकार की पोल खोलने लगे BJP विधायक, कहा - थाने जर्जर नहीं, तो मरम्मत के लिए ₹6 लाख क्यों? मंजूरी मिलने के तीन साल बाद भी नहीं हो सका यह काम Budget Session Day 5 : CMRD में शामिल हो कब्रिस्तान की घेराबंदी, विधानसभा में विधायक ने उठाया सवाल,कहा - अधिकारी लिस्ट में शामिल नहीं होने का हवाला देकर करते हैं टालमटोल Bihar Assembly : विधानसभा में जैसे ही CM नीतीश आए, कांग्रेस की “गरमी” हुई फुस्स, तख्तियां धरती को छू गईं, नारे रुक गए! विधानसभा में बाहर दिखा अनोखा नजारा Budget Session Day 5 : बिहार विधानसभा में 5 वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू, NEET छात्र की मौत और पप्पू यादव गिरफ्तारी पर विपक्ष सरकार को घेरेगा Patna transport : सरकारी ‘सपनों का मकान’ बना शो-पीस: करोड़ों खर्च के बाद भी सुविधा के अभाव में फ्लैट आवंटन अटका, अब उठ रहे यह सवाल Pappu Yadav : जेल या बेल पप्पू यादव के साथ क्या होगा ? MP/MLA कोर्ट में आज होगी सुनवाई, 31 साल पुराने मामले में हुई है निर्दलीय सांसद की गिरफ़्तारी Bihar Police : 'गलती की तो सस्पेंड होना तय, विभागीय कार्रवाई बोनस में...',पुलिस में नहीं चलेगा "हुड हुड दबंग" वाला स्टाइल; DGP ने दिया यह आदेश Four Lane Bridge Construction : पटना-नालंदा समेत लाखों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट; जानिए क्या है पूरी खबर Patna Airport Update: पटना एयरपोर्ट पर शुरू हुई नई सुविधाएं, अब यात्रियों को नहीं करना होगा यह काम; जानिए क्या है ख़ास BJP National President : राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का दो दिवसीय पटना दौरा आज से, बापू सभागार में होगा भव्य अभिनंदन समारोह

रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद सासाराम में कोहराम, घरबार छोड़ने पर मजबूर हुए लोग

रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद सासाराम में कोहराम, घरबार छोड़ने पर मजबूर हुए लोग

01-Apr-2023 03:03 PM

By First Bihar

SASARAM : बिहार में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुए तनाव के बाद अब लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रामनवमी के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को पहले सासाराम में पथराव-आगजनी हुई। फिर नालंदा भी सुलग उठा। नालंदा में हालात सासाराम से भी अधिक बिगड़ गए। यहां पथराव के साथ फायरिंग भी हुई।  इस घटना में 5 लोगों को गोली भी लगी।  वैसे तो फिलहाल अब दोनों शहरों में शांति है। लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है। सासाराम में हिंसा का खौफ ऐसा है कि कुछ लोग घर छोड़ कहीं और चले गए तो लोग पलायन को लेकर सामान बांध रहे हैं।


दरअसल, बिहार के रोहतास जिले के मुख्यालय  सासाराम में रामनवमी की शोभायात्रा खत्म होने ही वाली थी। तभी शहर धधक उठा। शेरशाह का शहर सासाराम  में हिंसा की आग की ऐसे जली कि लोग सिहर उठे। देखते ही देखते बेकाबू भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी। कई गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। कुछ देर तक   ऐसा लग रहा था कि मानो शहर में न पुलिस है और न ही कोई प्रशासन। जब तक पुलिस जागी तब तक शहर का माहौल बदल चुका था। सड़कें जंग का मैदान बन चुकी थीं। 


सासाराम के एक हिंसाग्रस्त इलाके में घर खाली करके जा रहे एक दंपती ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। घर के मुखिया ने बताया, ''जब हम लोगों की रखवाली ही कोई नहीं कर रहा तो यहां कैसे रहेंगे?'' पीड़ित परिजनों का कहना है कि घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। बेटियों के शादी के लिए रखे आभूषण जलकर खाक हो गए। अब खाने पीने के लिए भी लाले पड़ गए हैं। तो फिर यहां रहने का क्या फायदा ?


इसके अलावा, अपने बचे खुचे सामान को समेटकर जाने की तैयारी कर रही महिला ने आरोप लगाया, ''प्रशासन के सामने हमारे घरों में आग लगाई गई।  सामान जलाकर राख कर दिया गया। जब हम लोगों ने मदद की गुहार लगाई तो पुलिस-प्रशासन की ओर से कहा गया कि आप लोग पहले जान बचाइए। जिंदगी रहेगी तो कितने ही घर मिल जाएंगे. इसलिए हम मजबूरी में भाग रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, रोहतास में अभी भी धारा 144 लागू है। इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद है। इलाके में पुलिस बलों को साथ लेकर खुद डीएम धर्मेंद्र कुमार तथा एसपी विनीत कुमार लगातार कैंप किए हुए हैं। इलाके के सभी दूकान बंद है। यहां का माहौल क्या है इस बात से समझा जा सकता है कि केंद्रीय गृह मंत्री का यहां कार्यक्रम था वो भी रद्द कर दिया गया।