ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश MBA की फीस के लिए बेची किडनी… 9 लाख का वादा, 60 लाख का खेल, एक झगड़े ने खोला खौफनाक रैकेट

Home / news / रामनवमी हिंसा को लेकर भड़के चिराग पासवान, बताया.. क्यों हुई सासाराम-बिहारशरीफ की घटना

रामनवमी हिंसा को लेकर भड़के चिराग पासवान, बताया.. क्यों हुई सासाराम-बिहारशरीफ की घटना

04-Apr-2023 01:41 PM

By First Bihar

PATNA: रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर बिहार की सियासत पिछले कई दिनों से गर्म है। सासाराम और बिहारशरीफ समेत अन्य जगहों पर हुई हिंसा के लिए एक तरफ जहां बीजेपी महागठबंधन की सरकार को दोषी बता रही है तो वहीं दूसरी तरफ जेडीयू और आरजेडी के साथ महागठबंधन के तमाम दल इसे बीजेपी की साजिश करार दे रहे हैं। इसी बीच दिल्ली से पटना पहुंचे लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है।


चिराग पासवान ने कहा है कि दूसरों पर आरोप लगाने से अच्छा होगा कि सरकार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करे जो इस पूरी साजिश में शामिल थे। राज्य के अंदर विधि व्यवस्था का जिम्मा राज्य की सरकार का ही होता है। चिराग ने कहा कि इतनी बड़ी घटना हो गई और बिहार सरकार के इंटेलिजेस विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब उपद्रवी पत्थर इकट्ठा कर रहे थे तब इंटेलिजेस को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई। ये पूरी तरह से बिहार सरकार की नाकामी का फल है। एक दूसरे पर आरोप लगाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है। साजिश चाहे किसी की भी हो, इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।


जमुई सांसद ने कहा कि अगर बिहार की सरकार को यह लगता है कि हिंसा का साजिश बीजेपी ने रची है तो सरकार को बताना चाहिए कि आखिर कैसे इतनी बड़ी साजिश रची गई। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग का भी जिम्मा है, उनके रहते हुए इतनी बड़ी साजिश को रचा गया और उसे अंजाम दिया गया लेकिन राज्य के गृहमंत्री कुछ नहीं कर पाए। खुद मुख्यमंत्री के गृह जिले को जला दिया गया तो आखिर इस नाकामी का जिम्मेवार कौन है। इस मामले में अभी भी सरकार के पास कोई ठोस तथ्य नहीं है, जो लोग पकड़े गए हैं उसमें अधिकांश नाबालिग बच्चे शामिल हैं। सिर्फ एक दूसरे पर आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा बल्कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी।