Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग Patna Station Metro : इस जगह बन रहा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन, तीन तल वाला इंटरचेंज स्टेशन भी हो रहा तैयार Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग Bihar weather alert : बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 12 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है
29-Apr-2023 10:25 AM
By First Bihar
ROHTAS : सासाराम हिंसा मामले में भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इनके गिरफ्तारी की पुष्टि शाहाबाद के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने की है। डीआईजी ने कहा है कि जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। एसपी रोहतास जल्द ही इस पर विस्तृत जानकारी देंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, रोहतास पुलिस पूर्व विधायक को नगर थाना की पुलिस ने सासाराम स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। इनके ऊपर सासाराम में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने अब इन्हें अरेस्ट कर लिया है। इससे पहले रामनवमी जुलूस के बाद हुए हिंसा और पत्थरबाजी मामले में बीजेपी के तीन नेताओं ने बीते 17 जनवरी को शिवसागर थाना में सरेंडर किया था। तीन सरेंडर करने वालों में डॉ शिवनाथ चौधरी, सोनू सिन्हा और रॉबिन केसरी शामिल हैं।
मालूम हो कि, जवाहर प्रसाद सासाराम विधानसभा क्षेत्र का 5 बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 1990 में वह पहली बार विधायक बने थे। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में सासाराम सीट जेडीयू के पास जाने से इन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया था। अब रामनवमी जुलूस के बाद सासाराम में हिंसा, पत्थरबाजी और आगजनी मामले में पुलिस की यह कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम का इस मामले में नामजद आरोपियों पर आत्मसपर्मण के लिए दबिश भी जारी है।
आपको बताते चलें कि, बिहार के 5 जिले रोहतास, नालंदा, भागलपुर, गया और मुंगरे में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखाई थी। नालंदा में धारा 144 लागू कर दिया गया था। सासाराम, बिहारशरीफ में कई दिनों तक इंटरनेट बंद रहा था। जबकि बिहारशरीफ में हिंसा में एक युवक की मौत हो गई थी।