ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचेंगे रांची, सुरक्षा पर रहेगी पैनी नजर

27-Sep-2019 02:48 PM

RANCHI: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार को झारखंड आ रहे हैं. राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जिसमे गुमला और देवघर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. साथ ही सोमवार को रांची यूनिवर्सिटी के Convocation में शिरकत करेंगे. जहां छात्रों को मेडल दिया जाना है. राष्ट्रपति शनिवार की शाम सवा छह बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे और सीधे राजभवन चले जायेंगे.


रविवार को गुमला के बिशुनपुर जायेंगे. जहां ज्ञान निकेतन में पढ़ने वाले आदिम जनजाति के बच्चों और टाना भगतों से मिलेंगे. रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है. एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक विशेष नजर रखी जाएगी.


गुमला और देवघर दौरे को भी लेकर पुलिस की ड्यूटी रहेगी. काफी संख्या में सुरक्षाबल तैनात रहेंगे. राष्ट्रपति के दौरे को सेफ रखने के लिए कई ऊंचे जगहों से भी लोगों की निगरानी सुरक्षा में लगे जवान करेंगे.