ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाते ही गिर गया मंच, JDU के पूर्व सांसद समेत कई लोग घायल; देखिए.. वीडियो

19-Jan-2024 07:17 PM

By First Bihar

GAYA: आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। राम मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुछ लोगों द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। गया में पूर्व सांसद अली अनवर के कार्यक्रम में राम मंदिर पर सवाल उठाना भारी पड़ गया। जैसे ही राम मंदिर पर सवाल उठाया गया पूरा का पूरा मंच धराशायी हो गया और नेता जी जमीन पर जा गिरे।






दरअसल, गया के अतरी स्थित डिहुरी गांव में पसमांदा वंचित महासंगठन की तरफ से बीते 18 जनवरी को स्वत्रंत्रता सेनानी अब्दुल कय्यूम अंसारी की 51वीं पुण्यतिथि के मौके पर सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी भी शामिल होने पहुंचे थे। सभा के लिए बनाए गए मंच पर मौजूद वक्ता अपने अपने भाषण दे रहे थे। इसी बीच एक वक्ता ने श्रीराम और राम मंदिर पर सवाल उठाए।


जैसे ही राम मंदिर पर सवाल उठाया, पूरा मंच देखते ही देखते धराशायी हो गया और मंच पर बैठे लोग नीचे जा गिरे। इस दौरान पूर्व सांसद सह पसमांदा वंचित महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अनवर अंसारी भी मंच पर ही मौजूद थे। मंच गिरने के कारण उनके  पैर में चोट लग गई है। मंच गिरने के बाद जमीन पर ही कार्यक्रम को शुरू किया गया।इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गया से प्रशांत कुमार पप्पू की रिपोर्ट...