बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
22-Jan-2024 03:25 PM
By First Bihar
DESK: अयोध्या के भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। मुख्य यजमान के तौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठानों को पूरा किया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही पांच सौ वर्षों का इंतजार खत्म हो गया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बेहद उत्साहित नजर आए।
प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज भारत के लिए गौरव का दिन है और देश नया आयाम लिख रहा है। इसके साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने निशाना साधते हुए कहा कि धर्म विरोधियों की ठठरी बंध गई है। उन्होंने कहा कि, 'रामराज्य प्रारंभ हो गया है।हृदय गदगद है। रामजी के महोत्सव पर हमारे हनुमान जी नाच रहे हैं। हम भी बहुत प्रसन्न हैं। मैं पूरे देश और विश्व को धन्यवाद देता हूं।'
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी, सीएम योगी समेत देश के तमाम दिग्गज नेता और अभिनेता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने संतों और प्रतिष्ठित हस्तियों समेत सात हजार से ज्यादा लोगों की सभा को संबोधित किया और कहा कि आज कहने को बहुत कुछ है. ये वियोग केवल 14 वर्षों का नहीं, अयोध्या और सभी ने सैकड़ों वर्षों तक सहा है। पूरा देश उत्सव मना रहा है। आज शाम घर-घर रामज्योति प्रज्वलित करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता को तोड़कर उठ खड़ा हुआ राष्ट्र, अतीत के हर दंश से हौसला लेता हुआ राष्ट्र ऐसे ही नव इतिहास का सृजन करता है।