Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी
01-May-2024 10:14 AM
By First Bihar
DESK : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को आयोध्या पहुंच रही हैं। यहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सरयू घाट पर आरती से लेकर रामलला के दर्शन तक उनके कई कार्यक्रम तय हैं। शाम 4 बजे राष्ट्रपति अयोध्या पहुंचेंगी। शाम को 4.50 बजे वह हनुमान गढ़ी जाएंगी। इसके बाद 5.45 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगी। शाम 6.45 बजे रामलला के दर्शन और फर 7.15 बजे कुबेर टीला जाएंगी। यहां से वह वापस दिल्ली लौट जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करीब 4 घंटे तक राम नगरी में अपना समय बिताएंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। साथ ही डायवर्जन भी लागू किया गया है। राष्ट्रपति के आगमन से कई मार्गों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गए हैं। पुलिस, सीआरपीएफ, एटीएस के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। होटल, धर्मशाला और लॉज में रुके यात्रियों की जांच पड़ताल की जा रही है। राष्ट्रपति के मूवमेंट वाले रास्तों पर बने घरों पर भी सशस्त्र जवानो की तैनाती कर दी गई है।
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अयोध्या में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्री हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्रीराम मंदिर और कुबेर टीला के दर्शन करेंगी और आरती में भी हिस्सा लेंगी। रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर में भी पूजा-अर्चना करेंगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस शिवलिंग की पूजन-अर्चना की थी। यह शिव मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक कुबेर टीला पर स्थित है।
उधर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य आकाश अंबानी मंगलवार को विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे थे और रामलला का दर्शन-पूजन किया। मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल आदि सहित अनेक सहयोगियों के साथ उनका स्वागत किया गया। रामलला के दर्शन-पूजन के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। मुंबई इंडियंस के स्वामित्व से जुड़े आकाश मंगलवार शाम आईपीएल का मैच देखने लखनऊ पहुंचे थे।