‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
26-Mar-2023 03:35 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा सांसद रामकृपाल यादव का मंच से ही मजाक उड़ाया। सीएम ने पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में रामलखन सिंह की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।इसी दौरान उन्होंने कहा कि, हमारे विपक्ष में बैठे लोग तरह - तरह की बात करते रहते हैं वो तो गलत बात है। अब हम रामकृपाल जी को कहेंगे कि, वो बीजेपी को माथा पर उठाए हुए हैं। उनको हमारा कुछ विकास तो दिखता ही नहीं है। जब ये राजद में थे तो हम इनको कितना इज्जत देते थे। इनको तो हम कहिए से जानते हैं।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दल के पूर्व सांसद राम लखन सिंह यादव की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, हम लोग बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम कर रहे हैं। लेकिन विपक्ष में बैठे लोगों को दिखता ही नहीं है। मेरे साथ आज रामकृपाल जी मौजूद है यह लोग कहते हैं कि बिहार में कहीं विकास नहीं हुआ है। ऐसे में हम राम कृपाल जी को हम यही कहेंगे कि वो बीजेपी को माथा पर उठाए हैं। उनको हमारा कुछ दिखता ही नहीं है। जब वह राजा तुम्हें थे तो हम उनको कितना इज्जत देते थे हम तो उनको कहिए से ना जानते हैं। अब वह भाजपा को अपना माथा तो उठा लिए हैं तो हम क्या कर सकते हैं।
इसके आगे नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग के साथ थे आप लोग कहते थे कि हम विकास कर रहे हैं बतवा तो आप सब जानिए रहे हैं, लेकिन कुछ कुछ भूल रहे हैं। पहले गरीब के बच्ची कहां पढ़ती थी। पांचवा के बाद लोग पढ़ा नहीं पाता था आज वो अपने घर से निकल रही है पढ़ रही है। तो कमा तो हम कर ही रहे हैं और यूं लोग भी जानिए रहे हैं। इसके बाद भी बोलते रहते हैं तो हम क्या कर सकते हैं।
वहीं, सीएम नीतीश कुमार से तरफ से किये गए इस तंज का पलटवार करते हुए भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि, नीतीश कुमार से बड़ा पलटीबाज नेता कोई नहीं हो सकता है। इनका तो नाम ही पलटू कुमार पड़ा हुआ है। नीतीश कुमार कब किधर पलट जाए वह कोई नहीं जानता है। इसके बावजूद वह मेरे पर इस तरह का सवाल उठा रहे हैं तो मुझे तो हंसी आता है। अब उनका कोई वजूद नहीं रह गया है वह सब झूठी बातें करना जानते हैं।
इधर, रामकृपाल यादव ने नीतीश कुमार से सवाल करते हुए कहा कि, पहले उनको यह बताना चाहिए कि, जनता दल को किसने तोड़ा था। भाजपा में कौन पहले गया था। किसके बल पर रेल मंत्री और मुख्यमंत्री बने रहे।इनका कोई ठीक है कब कहां चले जाए।ये क्या बोलेंगे दूसरे को। मुख्यमंत्री जी ने जिस जगह से टिप्पणी की है यह अच्छी चीज नहीं है। वहां कोई राजनीतिक मंच नहीं था, उनको इन सब चीजों से बचना चाहिए था। मैंने उनको आइना दिखाया तो तकलीफ हो गई और इस तरह की बात करने पर आ गए।