RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
01-Mar-2024 09:24 PM
By First Bihar
DESK: बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में फेमस रामेश्वर कैफे में हुआ विस्फोट बम धमाका था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी पुष्टि कर दी है कि रामेश्वरम कैफे में हुआ विस्फोट बम धमाका था। इस धमाके में कम से कम 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सीसीटीवी फुटेज में धमाके को लेकर अहम सबूत कैद हुए हैं। फुटेज में एक व्यक्ति कैफे के अंदर बैग रखते दिख रहा है। लोगों ने दावा किया है कि बैग कैशियर काउंटर पर रखा था और अचानक फट गया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह आईईडी ब्लास्ट था। बैग में 1 आइईडी उपकरण मिला जो यह फट गया। परिसर में कोई और आईईडी नहीं मिला है।
दरअसल, शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे बैग में रखी किसी चीज में इतना जोरदार धमाका हुआ कि कैफे और उसके आसपास काला धुआं फैल गया। धमाके में कम से कम 9 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद धमाके की जांच शुरू कर दी।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने धमाके की जानकारी देते हुए बताया है कि बड़ा धमाका नहीं हुआ था। पुलिस जांच में जुटी है। किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं है, सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। फुटेज में एक आदमी को कैफे में बैग रखते हुए देखा गया है। कैशियर से पूछताछ की जा रही है। बैग लेकर कैफे पहुंचे व्यक्ति ने कैश काउंटर से टोकन लिया और बैग वहीं रख दिया था।