ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, कोलकाता से दो आतंकी गिरफ्तार

12-Apr-2024 02:56 PM

By First Bihar

DESK : बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में बीते एक मार्च को रामेश्वर कैफे में हुए ब्लास्ट मामले में एनआईए ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एनआईए की टीम ने इस मामले में फरार दो आतंकवादियों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एनआईए ने विगत 5 मार्च को एकसाथ देश के सात राज्यों में छापेमारी की थी।


दरअसल, बीते एक मार्च की दोपहर करीब 1 बजे ब्रुकफील्ड इलाके में स्थित मशहूर रामेश्वर कैफे में जोरदार धमाका हुआ था। कैफे में बैग में रखी किसी चीज में इतना जोरदार धमाका हुआ कि कैफे और उसके आसपास काला धुआं फैल गया था। धमाके में कम से कम 9 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। बाद में इस बात की पुष्टि हुई कि धमाका मामूली नहीं था बल्कि आईईडी ब्लास्ट था।


धमाके का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक आदमी को कैफे में बैग रखते हुए देखा गया है। बैग लेकर कैफे पहुंचे व्यक्ति ने कैश काउंटर से टोकन लिया और बैग वहीं रख दिया था। इसके बाद यह जोरदार धमाका हो गया। धमाके की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंपा गया है। जिसके बाद एनआईए ने इस मामले में देश के सात राज्यों में छापेमारी की थी। एनआईए को शक है कि जेल में बंद आतंकियों ने ब्लास्ट की साजिश रची है।


अब इस मामले में एनआईए ने एक बड़ा एक्शन लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर एनआईए की टीम ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में छापेमारी कर दो आतंकियों मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मदीन ताहा को गिरफ्तार कर लिया है। एनआईए के मुताबिक दोनों अपनी पहचान छिपाकर कोलकाता में रह रहे थे। पिछले महीने एनआईए ने ताहा और शाजिब की तस्वीरों के साथ-साथ इनसे जुड़ी जानकारी शेयर की थी और इन पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की थी।