Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
22-Sep-2023 03:41 PM
By First Bihar
DELHI: संसद के विशेष सत्र के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन में किए गए अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बसपा सांसद दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग कर दी है।
दरअसल, दरअसल, बीतेगुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान 3 की सफलता पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी सदन में बोल रहे थे। इसी दौरान बसपा सांसद दानिश अली ने उन्हें बीच में टोक दिया। जिसके बाद रमेश बिधूड़ी बिफर गए और दानिश अली के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। जिसको लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया। जिस पर सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने बीच-बचाव किया और बिधूड़ी की तरफ से खेद प्रकट किया। साथ ही उन्होंने रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनकर शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने की भी बात कही थी। जिसके बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ था।
अब खबर आ रही है कि बसपा सांसद दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्टी लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। बिधूड़ी के अमर्यादित बयान का विपक्ष के तमाम दलों ने निंदा की है। कांग्रेस ने स्पीकर से मांग की है कि बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कहा जा रहा है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी से बात की है। स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए रमेश बिधूडी को चेतावनी दी है कि वे भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें।