ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / रामदेव के विवादित बयान पर पप्पू यादव ने कह दी बड़ी बात -...

रामदेव के विवादित बयान पर पप्पू यादव ने कह दी बड़ी बात - पानी में डुबाकर ले लेनी चाहिए जान, देश में रहने का नहीं है अधिकार

27-Nov-2022 12:44 PM

PATNA : पिछले दिनों योगगुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के ठाणे में विवादित बयान दिया था। बाबा रामदेव ने  एक कार्यक्रम के दौरान भरी सभा में कहा था कि,महिलाएं साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं, सलवार कमीज पहनकर भी अच्छी लगती हैं और कुछ न पहनें तो भी अच्छी लगती हैं। जिसके बाद इसको लेकर अब जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमों पप्पू यादव ने इस बयान को लेकर बाबा रामदेव पर जोरदार हमला बोला है। 


जनाधिकारी पार्टी के सुप्रीमों पप्पू यादव ने बाबा रामदेव पर हमला बोलते हुए कहा कि. मैं पहले भी कहता रहा हूं कि इन बाबा और नागा को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर देना चाहिए। देश में जितने ये बाबा हैं या तो नकली हैं या फिर ढोंगी है, कुछ लोगों को अपवाद मान लिया जाए तो। पप्पू यादव ने उदाहरण देते हुए कहा कि चाहे रामरहीम, आशाराम हो या फिर नया - नया रामदेव ये सभी लोग ढोंगी है। इन लोगों को पानी में डुबाकर मार देना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि, रामदेव तो देश का टैक्स चोरी कर देश को बर्बाद कर रहा है। इससे बड़ा कोई फरेबी और झूठा हो नहीं सकता है। यह भाजपा के साथ बहरूपिया कि तरह काम कर रहा है। रामदेव का भ्रष्टाचार, इसका लोकपाल,इसकी इतनी बड़ी कंपनी सबमें भाजपा का साथ है। इसकी पूरी कंपनी फर्जी है। इसकी मैं जांच कि मांग करता हूं। 


उन्होंने कहा क, नोटबंदी का सबसे अधिक फायदा इन बाबायों को हुआ है। चाहे वो मंदिर, मस्जिद हो या गुरुद्वारा के बाबा और बड़े - बड़े संत लोग इसका सबसे अधिक लाभ उठाए हैं।  इस दौरान सबसे अधिक किसी कि मौत हुई तो वो महिलाएं हैं। उसके बाद मध्यम वर्गीय वय्पारी और फिर किसान को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसलिए मैं चाहता हूं कि इन बाबायों पर एफआईआर दर्ज हो और तुरंत इसकी गिरफ्तारी हो।  साथ ही इसका विरोध करना शुरू कर देना चाहिए।