अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Jan-2023 12:49 PM
By mritunjay
ARWAL : रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने के बाद मंत्री चंद्रशेखर जेडीयू के निशाने पर हैं। जेडीयू लगातार उनसे माफी की मांग कर रही है लेकिन चंद्रशेखर के पीछे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से लेकर उनकी पूरी पार्टी खड़ी है। लिहाजा अब जेडीयू की तरफ से खुलकर आरजेडी के ऊपर हमला बोला जाना शुरु हो चुका है। इस पूरे विवाद के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ताजा बयान सामने आया है। अरवल में समाधान यात्रा के लिए पहुंचे नीतीश कुमार ने सीधे तौर पर कह दिया है कि धर्म के मामले में कोई हस्तक्षेप ठीक नहीं है। जिसका जो मन करे उसे करना चाहिए। इन सब बातों पर कुछ कहना ठीक नहीं। नीतीश कुमार ने कहा कि यह बात तेजस्वी यादव ने भी कह दी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी का स्टैंड साफ कर दिया। नीतीश ने कहा है कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए और धर्म को लेकर किसी तरह का न तो विवाद करना चाहिए और ना ही उसपर कुछ बोलना चाहिए। हमारा शुरू से मानना रहा है कि कोई किसी भी धर्म को मानने वाला हो, उसमें किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस ढंग से भी लोग धर्म का पालन करते हैं, पालन करें। सभी धर्मों की इज्जत होनी चाहिए और इसमें किसी तरह से हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
नीतीश ने साफ तौर कर कहा कि जिसको जो मन करे वह करे, जिस भगवान की पूजा करनी है करे लेकिन इन सब चीजों पर कुछ नहीं बोलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने धर्म ग्रंथ को लेकर जो बयान दिया है वह ठीक नहीं है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी इस तरह की बात नहीं करने की सलाह मंत्री दो दी है। सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए और धर्म के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री के बयान के बाद स्पष्ट हो गया है कि इस मुद्दे पर जेडीयू आरजेडी के सामने झुकने वाली नहीं है।