सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-Jan-2023 01:43 PM
By First Bihar
MUNGER: रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का समर्थन करने पर अब आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी मुश्किलों से घिरने लगे हैं। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ राज्य के जिलों में अबतक कई परिवाद दायर हो चुके हैं। अब आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ कोर्ट में परिवाद किया गया है। प्रो. चंद्रशेखर के साथ साथ उनके बयान का समर्थन करने पर हिंदू जागरण मंच ने मुंगेर सिविल कोर्ट में जगदानंद सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है।
दरअसल, पिछले दिनों पटना में आयोजित नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। चंद्रशेखर ने हिंदू धर्म के महान धर्मग्रंथ रामचरितमानस को समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था। शिक्षा मंत्री की भारी फजीहत के बाद आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह उनके समर्थन में खड़े हुए थे और कहा था कि चंद्रशेखर ने कोई गलत बात नहीं कही है और पूरी पार्टी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान के साथ है।
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान का समर्थन कर उनके साथ साथ अब राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी फेरा में फंस गए हैं। मुंगेर में हिंदू जागरण मंच की तरफ से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के साथ साथ जगदानंद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हिंदू जागरण मंच मुंगेर के विधि प्रमुख अधिवक्ता आशीष कुमार ने कहा है कि रामायण को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ कहकर सनातन धर्म का अपमान किया गया है। परिवाद दायर करने वाले भावेश चौधरी और सनातन समाज के लोगों की धार्मिक आस्था को गहरा ठेस पहुंचा है।