खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
16-Jun-2023 07:11 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: आरजेडी कोटे से बिहार के शिक्षा मंत्री बने चंद्रशेखर ने रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी कर देश की सियासत को गर्म कर दिया था। लालू की पार्टी के एक और नेता ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दे दिया है। आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने यह कहकर बिहार की राजनीति को गर्म कर दिया कि रामचरितमानस मस्जिद में लिखा गया था। रीतलाल के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि गुंडे और अपराधियों की औकात नहीं है कि वे रामचरितमानस पर गलत बयानबाजी कर सकें।
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रीतलाल यादव को गुंडा और अपराधी बताया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि कोई अपराधी रामचरितमानस का ज्ञान दे इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात कोई नहीं हो सकती है। एक गुंडा और अपराधी जिसने लोगों को लुटने का काम किया लालू प्रसाद ने उसे विधायक का टिकट दे दिया। ऐसा व्यक्ति रामचरितमानस पर ज्ञान बांट रहा है इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं हो सकता है। लालू प्रसाद ने पूरे आरजेडी का अपराधीकरण किया है और एक अपराधी को रामचरितमानस पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि समय से पहले लोकसभा चुनाव हो सकते हैं, इसपर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि क्या उनकी बात पीएम मोदी से हो रही है। उन्होंने कहा कि समय से पहले चुनाव कराने का अधिकार केवल प्रधानमंत्री के पास है। नीतीश कुमार दलित समाज का अपमान करते रहे हैं। जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया और अब उनके बेटे संतोष सुमन को मंत्री पद से हटा दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तानाशाह और बूढ़े हो गए है, अब नीतीश कुमार को आराम करना चाहिए।